पूर्व मेयर मनोज गर्ग को पार्टी में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भाजपा की पूरे प्रदेश की विधानसभा चुनाव-2022 की चुनाव संचालन समिति में विशेष संपर्क समिति हेतु हरिद्वार के प्रथम महापौर मनोज गर्ग को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। लगातार दूसरी ज़िम्मेदारी उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यशैली, निरंतर कार्य करते रहने के चलते हुए मिली है। विशेष संपर्क समिति में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को प्रमुख बनाया गया है, उनके साथ सह प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य के साथ हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग को नियुक्त किया है।
विधानसभा चुनाव-2022 की विशेष संपर्क समिति का बड़ा काम समन्वय का होगा। समिति के सह प्रमुख बने मनोज गर्ग का कहना है कि उन पर जो विश्वास संघटन ने जताया है उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!