उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी की जीत की कामना के लिए पूर्व विधायक सुरेश राठौर कर रहे पूजन और यज्ञ, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए पूजन और यज्ञ कर रहे हैं। बुधवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया है और मुख्यमंत्री पद पर रहकर वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं चुनाव में भारी मतों से उनकी जीत की कामना को यह पूजन और यज्ञ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह दो बार मुख्यमंत्री धामी के चुनाव क्षेत्र का दौरा करके आ चुके हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी भगवान भोलेनाथ और मां गौरा के आशीर्वाद से 30,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विगत छः दिनों से यह पूजन मंत्रोच्चारण के साथ किया जा रहा है, सातवें दिन यज्ञ में पूर्णाहुति देकर इस पूजन का समापन किया जाएगा। पूजन उपरांत कन्या पूजन, ब्राह्मण पूजन कर विधि-विधान के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण किया जाएगा।

सुरेश राठौर, पूर्व भाजपा विधायक, विधानसभा ज्वालापुर, हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!