कॉंग्रेस की प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे ने व्यापारी नेता संजीव चौधरी से जाना प्रदेश के व्यापारी और जनता का रुख, दिल्ली में हुई मुलाकात, जानिए…

सुमित यशकल्याण।

दिल्ली। कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस सहप्रभारी उत्तराखंड माननीय दीपिका पांडे (विधायक झारखंड) से मुलाक़ात की, दीपिका ने उत्तराखंड की आम जनता व व्यापारियों का रुख़ जाना।

वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में आम जनता और व्यापारी दोनो त्रस्त हैं, पाँच साल घोटालों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए कुम्भ जैसे पवित्र आयोजन से महापाप किया गया और ऐसा घोटाला हुआ कि देवभूमि उत्तराखंड कलंकित कर दिया। चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं और वर्तमान मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्रियों पर आरोप लगा रहे हैं, जिससे यह साफ़ हो गया है कि सरकार पुरी तरह भ्रष्टाचार में डुबी हुई है, साथ ही कोरोना काल में व्यापारी व आम जनमानस पूरी तरह टूट गया है पर सरकार ने किसी की कोई सुध नही ली है। राज्य की जनता चुनाव में हिसाब करने को तैयार बैठी है।

वार्ता करते हुए सहप्रभारी विधायक झारखंड दीपिका पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनते ही व्यापारी, ग़रीब किसान, मज़दूरों के साथ न्याय होगा। सब की रक्षा-सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार लेगी और भाजपा सरकार में जो भी भ्रष्टाचार हुए है उन सब की जाँच कराई जाएगी, और दोषी कितना भी बड़ा हो सलाखों के पीछे होगा। उत्तराखंड देवभूमि को कलंकित करने वाले किसी भी अपराधी को माफ़ नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!