कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया पूर्व मुख्यमंत्री को याद।

रानीखेत (सतीश जोशी): विकास पुरुष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० नारायण दत्त तिवारी के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने गृह क्षेत्र रानीखेत स्थित कैम्प कार्यालय स्प्रिंग फील्ड में भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने स्वo तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदेश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी ने पहले उत्तर प्रदेश एवं फिर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया। देश के राजनीतिक दिग्गज उनकी सोच और विकास परक राजनीति के कायल थे ।इसलिए उनको विकास पुरुष भी कहा जाता था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ यहां अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में स्वo तिवारी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद्र पांडेय, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख मोहन नेगी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, विधानसभा समंवयक कुलदीप कुमार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आंकिता पंत, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिभुवन शर्मा, विपिन पंत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!