हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन कौशिक के लिए वोट सहयोग और समर्थन के लिए वार्ड नंबर 13 में शिवमूर्ति व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अपने व्यापार मंडल एवं मायापुर व्यापार मंडल के व्यापारियों से समर्थन मांगा और विधायक मदन कौशिक द्वारा हरिद्वार शहर में किए गए विकास के बारे में प्रपत्र दिए गए।

जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, राजू मनोचा, सूरजभान अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, जुगल किशोर अरोड़ा, दीपक दुआ, जॉनी अरोड़ा, तरुण आहूजा सरदार गुरदीप सिंह, अनिल अरोड़ा, नीरज जैन, मोनू गर्ग, मयंक लूथरा, हरीश खत्री आदि ने जनसंपर्क को सफल बनाया।
