बड़ी खबर। एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिलाई शपथ…

महाराष्ट्र / सुमित यशकल्याण।

मुंबई। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उथल-पुथल का गुरुवार को पटाक्षेप हो गया है। शिवसेना के नाराज विधायक ने आज बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना दी है। बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया है, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री की शपथ लेते समय बाला साहब ठाकरे को स्मरण किया।

देवेंद्र फडणवीस ने भी उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है, देवेंद्र फडणवीस पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!