हरिद्वार ग्रामीण सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद मतगणना पूरी होने से पहले ही मतगणना स्थल से चले गए हैं। वही शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने भी मतगणना स्थल छोड़ दिया है दोनों संत मतगणना स्थल से अपने आश्रमों के लिए चले गए हैं, वहीं अनुपमा रावत के कदम जीत की ओर बढ़ते जा रहे हैं। हर चरण में अनुपमा रावत बढ़त बनाए हुए है।
