उत्तराखंड में आज अरविंद केजरीवाल का तीसरा दौरा, प्रदेश की इस प्रमुख समस्या को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान, जानिए..

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

हल्द्वानी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रविवार को उत्तराखंड में तीसरा दौरा है। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां पर आप द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, अरविंद केजरीवाल रविवार को प्रदेश में बेरोज़गारी और पलायन के मुद्दे को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं, सभी की नज़र उनके इस दौरे पर लगी हुई है। अरविंद केजरीवाल जब-जब उत्तराखंड आते हैं तभी कोई बड़ी घोषणा करते हैं, 2022 के चुनाव में आप पार्टी दमखम के साथ प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रही है जिसको देखते हुए अरविंद केजरीवाल का यह दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। वह रोजगार और पलायन को लेकर आज बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!