आप ने मनाया केजरीवाल का जन्मदिन…

हरिद्वार। बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल के जन्मोत्सव दिवस पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। उनके दिल्ली मॉडल की देश में ही नहीं विदेशों में भी चर्चाएं होने लगी है। उनके नेतृत्व में दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी कई विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की जन्म उत्सव पर उत्साहित है और उनकी सोच और विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

आप जिलाध्यक्ष ई.संजय सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मात्र 10 वर्षों में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है और दो बड़े राज्यों में पार्टी सरकार बनाने में सफल साबित हुई है। उनकी दूरदर्शी सोच और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को दूसरे राज्य की सरकारें भी अपने यहां लागू कर रही हैं। आज की बढ़ती महंगाई में अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल लोगों को राहत दिलाने के लिए बेहतर मॉडल है। आज देश की जनता अरविंद केजरीवाल के विकास कार्य से प्रेरित होकर उन पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश सचिव बालेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा देवी, विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, विधानसभा उपाध्यक्ष किरण कुमार दुबे, मोर्चा उपाध्यक्ष पवन वर्मन, अनुज कुमार, डॉ. ब्रह्मपाल सिंह, वार्ड अध्यक्ष नं.-6 मानिक गिरी, देवेंद्र सिंह कठैत, कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, संजीव वालिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!