Home / पुलिस / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित…

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने महिला पुलिसकर्मियों को उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी कुशलता से निभाने वाली महिला कर्मियों की सराहना की।
कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए वे पूरी तत्परता से कार्य करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!