हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। रविवार 11 दिसंबर 2022 को श्रीमती गंगा पत्नी अरविन्द निवासी झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा 06 वर्षीय पुत्र मंयक के अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलते समय दो अज्ञात मोटर साईकिल सवार युवकों द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मु.अ.स. 613/22 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु 06 अलग–अलग टीमें बनाई गई।

ज्वालापुर बच्चा चोरी प्रकरण के सफल खुलासे के बाद इस प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों द्वारा सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए कई लोगों से उक्त सम्बन्ध में पूछताछ की गई। हरिद्वार पुलिस की डॉग स्कॉड द्वारा भी मौके पर आकर खोजबीन के प्रयास किये गए। इन सभी अनेक प्रयासों के बाद एक संदिग्ध मोटर साईकिल में दो युवक दिनांक 09.12.22 को अपहृत मंयक को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। उक्त राजमार्ग में अन्य सीसीटीवी कैमरों की फूटेज देखने के बाद स्पष्ट हुआ कि उक्त मोटर साईकिल रूडकी होते हुये मुजफ्फरनगर की ओर गई है।

पुलिस टीमो द्वारा गैर राज्य उत्तरप्रदेश में मोटर साइकिल की तलाश के दौरान दिनांक 16.12.22 को उक्त मोटर साइकिल देवबन्द में दिखाई दी। पुलिस टीम की सक्रियता देख उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बच्चे को मौहल्ला हंसवाडा देवबन्द सहारनपुर उ.प्र. में एक मन्दिर के पास छोड दिया गया। बच्चे को सकुशल बरामद कर पुलिस टीम अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
बालक को CWC के समक्ष पेश करके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक भावना कैन्थोला – कोतवाली नगर हरिद्वार।
2- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट – सीआईयू हरिद्वार।
3- व0उ0नि0 अनिल चौहान – कोतवाली नगर हरिद्वार।
4- उ0नि0 प्रवीन रावत – कोतवाली नगर हरिद्वार।
5- उ0नि0 सन्तोष सेमवाल- कोतवाली नगर हरिद्वार।
6- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार- कोतवाली नगर हरिद्वार।
7- उ0नि0 अशोक कश्यप- कोतवाली नगर हरिद्वार।
8- उ0नि0 प्रिंयका भारद्वाज – कोतवाली नगर हरिद्वार।
9- थानाध्यक्ष विनोद थपिलियाल – थाना श्यामपुर हरिद्वार।
10- कानि. कुलदीप सिंह – कोतवाली नगर हरिद्वार।
11- कानि. जितेन्द्र –कोतवाली नगर हरिद्वार।
12- कानि. अरविन्द नेगी- कोतवाली नगर हरिद्वार।
13- कानि. सतीश नौटियाल- कोतवाली नगर हरिद्वार।
14- कानि. ललित बोरा – कोतवाली नगर हरिद्वार।
15- कानि. मुकेश चौहान – कोतवाली नगर हरिद्वार।
16- कानि. संजयपाल – कोतवाली नगर हरिद्वार।
17- कानि. राजेश बिष्ट – कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
18- कानि. बलवन्त – थाना कनखल हरिद्वार।
19- हे.का. अनूप नेगी – कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
20- कानि. दिनेश – कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
21- कानि. निर्मल – थाना कनखल हरिद्वार।
22- कानि. वसीम – सीआईयू हरिद्वार।
23- कानि. मनोज – सीआईयू हरिद्वार।
