पिता-पुत्र की जोड़ी का साहस पड़ा बदमाशों पर भारी, लूट के मंसूबों पर फेरा पानी…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित अलावलपुर गांव में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सपेरा गैंग के सदस्य निकले। वारदात वाली रात ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश गगन ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है। अभी तक सपेरा गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में लूट और चोरी की ज्वैलरी और नकदी भी बरामद की है। रोशनाबाद स्थित कार्यालय में एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस गैंग के तीन सदस्य अभी भी फरार चल रहे हैं, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ने वाले पिता पुत्र को एसएसपी अजय सिंह द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले अलावलपुर गांव में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन हथियारबंद बदमाशों में से एक बदमाश को दो ग्रामीणों ने दबोच लिया था। पकड़े गए बदमाश गगन ने सपेरा गैंग बनाने का खुलासा किया है। इतना ही नहीं आरोपी लक्सर और उसके आसपास चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके है और बाकी तीन सदस्य जो फरार हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त
01.गगन पुत्र ओमप्रकाश निवासी-ग्राम घीस्सोपुरा पथरी जिला हरिद्वार।
02.नितिन पुत्र विनोदनाथ निवासी-उपरोक्त।
03.पूजा पत्नी सोनू बंगाली निवासी-उपरोक्त।
04.गौरवनाथ पुत्र बालकनाथ निवासी सपेरा बस्ती चण्ड़ीघाट निकट कुष्ठ आश्रम थाना श्यामपुर।

फरार अभियुक्त
01. वतन पुत्र ओमप्रकाश निवासी-ग्राम घीस्सोपुरा पथरी जिला हरिद्वार।
02. घमीर पुत्र नीटू निवासी-उपरोक्त।
03. नीटू पुत्र कमलू निवासी-उपरोक्त।

बरामदगी का विवरण
01. मु.अ.सं. -153/2023 धारा-392,411 भादवि. में 1000 नकदी
02. मु.अ.सं. -243/2023 धारा-380,411 भादवि. में 01 जोडी सफेद धातु की पाजेब व 01 पीली धातु की बाली व नकदी 5000 रूपये व घर के बर्तन
03. मु.अ.सं. -234/2023 धारा-380,457,411 भादवि. में 3200 रूपये पर्स व आधार कार्ड
04. मु.अ.सं. -235/2023 धारा-380,457,411 भादवि. में 4000 रूपये की नकदी
05. मु.अ.सं. -197/2023 धारा-380,427,295 भादवि. में 01 अदद छत्र सफेद धातु का
06. मु.अ.सं.-242/2023 धारा-394,397,457,34 भादवि. में नकदी 5000 रूपये व पर्स व आधार कार्ड
07. मु.अ.सं. -242/23 धारा 394,397,457, 34 भादवि. में 01अदद तमंचा 315 बोर मय जिंदा व खोखा कारतूस।

पुलिस टीम
01. अमरजीत सिंह-प्रभारी निरीक्षक को. लक्सर।
02. व.उ.नि. अंकुर शर्मा-कोतवाली लक्सर।
03. उ.नि. मनोज नौटियाल-चौकी प्रभारी सुल्तानपुर।
04. उ.नि. अशोक रावत-चौकी प्रभारी भिक्कमपुर।
05. उ.नि. नीरज रावत-चौकी प्रभारी कस्बा लक्सर।
06. उ.नि. प्रवीन बिष्ट-चौकी प्रभारी रायसी।
07. म.का. गीता चौहान।
08. हे.का. बलविन्द्र सिंह।
09. कानि. अनिल पंवार।
10. कानि. दीपक ममंगाई।
11. कानि. अजीत तोमर।
12. कानि. ध्वजवीर सिंह।
13. कानि. तरसेम सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!