
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने देर रात जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में कई कोतवाली और थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कुंदन राणा को कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर तैनात किया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली बहादराबाद से झबरेड़ा थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अमरजीत को कोतवाली मंगलौर से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है, वहीं निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को बुग्गावाला थाने से कोतवाली मंगलौर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाइन से मंगलौर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) बनाया गया है। उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को भगवानपुर से बुग्गावाला थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को मंगलौर से बहादराबाद, उपनिरीक्षक अजय शाह को झबरेड़ा से पुलिस कार्यालय और उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट को बहादराबाद से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
