सफलता। नेहरू कालोनी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से हुई चेन लूट की घटना का  पुलिस ने किया खुलासा…

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रविवार 23 जून को वादी हरि सिंह शाह पुत्र जगमोहन सिंह शाह, निवासी डी-64 नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरू कालोनी में लिखित तहरीर दी गई कि रविवार 23 जून की प्रातः उनकी माताजी श्रीमती बसन्ती देवी दूध लेने के लिये गयी थी, वापस आते समय घर से 50 मीटर की दूरी पर मोटर साइकिल पर सवार 02 युवको द्वारा झपटा मारकर उनके गले से चेन लूट ली, उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल मु.अ.सं.- 201/2024, धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन लूट की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने-जाने वाले मार्गाे पर लगी सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो को चैक करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से मिली जानकारी पर घटना में शामिल अभियुक्त को सहारनपुर की ओर जाना ज्ञात हुआ, जनपद सहारनपुर उ.प्र. में पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी एंव मुखबिरों की सहायता से अभियुक्तों का पता लगाने की कोशिश की गई ।

इसी के क्रम मे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना मे शामिल अभियुक्तगणों शुभम मिश्रा, गौतम कुमार को सहारनपुर शहर से बुधवार 26 जून को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे लूटी गयी सोने की चेन एंव घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या: यू.पी.-11-सीसी-3612 बरामद की गई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण…
अभियुक्तगणों से पूछताछ में अभियुक्त शुभम मिश्रा द्वारा बताया गया कि वो जल संस्थान सहारनपुर मे सीविरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट (STP) मे लैब असिस्टेंस के पद पर कार्य करता है और गौतम कुमार उसका दोस्त हैं, जो ड्राइवरी का कार्य करता है। वह दोनों स्मैक एंव शराब पीने के आदी है। नशे की लत के कारण उन दोनो के ऊपर काफी अधिक कर्जा हो गया था। उन्होने सुना था कि देहरादून मे महिलाए अत्यधिक सोना पहनकर बाहर निकलती है। इसी कारण शुभम ने गौतम के साथ मिलकर देहरादून आकर किसी महिला से चेन लूटकर अपने नशे की आवश्यकता को पूरा करते हुए अपने ऊपर चढे भारी कर्ज को उतारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार रविवार 23 जून को वो दोनों शुभम की मोटर साईकिल स्पलेण्डर संख्या- UP11CC/3612 से सहारनपुर से देहरादून आए। नेहरु कॉलोनी मे उन्हें एक वृद्ध महिला गले से सोने की चेन पहने सड़क पर टहलती दिखाई दी। मौका पाते ही उन्होने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली जिसके बाद दोनों अभियुक्त वहां से फरार हो गये।

अभियुक्तो से बरामद माल…

1- घटना में लूटी गई चेन – 01
2- घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेंडर संख्या UP11CC/3612

नाम पता अभियुक्तगण…

1- शुभम मिश्रा पुत्र श्री मुकेश कुमार, निवासी हनुमान नगर बेहट रोड कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उ.प्र. उम्र-27 वर्ष।
2- गौतम कुमार पुत्र विक्रम सिंह, निवासी कृष्ण कुंज कालोनी भगत सिंह रोड थाना देहात कोतवाली सहारनपुर उ.प्र. उम्र-25 वर्ष।

पुलिस टीम…
1- थानाध्यक्ष मोहन सिंह, थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
2- व.उ.नि. योगेश दत्त, थाना नेहरू कॉलोनी।
3- म.उ.नि. कुसुमलता पुरोहित, थाना नेहरू कॉलोनी।
4- अ.उ.नि. गजेन्द्र सिंह, थाना नेहरू कॉलोनी।
5- कानि. 1622 मुकेश कण्डारी, थाना नेहरू कॉलोनी।
6- कानि. 1088 कमलेश सजवाण, थाना नेहरू कॉलोनी।
7- कानि. 1079 बृजमोहन रावत, थाना नेहरू कॉलोनी।
8- कानि. विवेक राठी, थाना नेहरू कॉलोनी।
9- कानि. 1462 आशीष राठी, थाना नेहरू कॉलोनी।
10- कानि. विपिन, एसओजी देहरादून।

टेक्नीकल टीम…
1- हे.का. किरण, एसओजी देहरादून।
2- कानि. आशीष शर्मा, एसओजी देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!