Home / पुलिस / ऑपरेशन प्रहार: 06.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को पुलिस ने दबोचा…

ऑपरेशन प्रहार: 06.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को पुलिस ने दबोचा…


हरिद्वार / रानीपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को गैस प्लांट क्षेत्र अंतर्गत नहर पटरी से जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 6.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान आबिद हुसैन पुत्र नसीर मिस्त्री निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), हेड कांस्टेबल शिवराज शर्मा और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!