
हरिद्वार /लक्सर। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये व पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गया अभियान ऑपरेशन लगाम को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक मेडिकल संचालक को मेडिकल स्टोर की आड में नशीले कैप्सूलो की तस्करी करते 60 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं. 885/25धारा 8/22 NDPS एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्त…
दीपक पुत्र धर्मवीर, निवासी बुक्कनपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।
विवरण बरामदगी…
1- कुल 60 ACETAMINOPHEN, TRAMADOL HYDROCHLORIDE AND DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE CAPSULES जिसकी कुल मात्रा 31.2 ग्राम है।
2- अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन व नशीले कैप्सूलों से अर्जित 2820/- रुपये की धनराशि।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. विपिन कुमार, कोतवाली लक्सर।
2- कानि. राजेन्द्र सिंह चौहान, कोतवाली लक्सर।
4- हो.गा. इमरान, कोतवाली लक्सर।
