
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में देर रात सघन पुलिस चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।
एसएसपी के सख्त निर्देशों के तहत जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई। अभियान के दौरान अवैध शस्त्र, नशीले पदार्थ, संदिग्ध वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीमों ने कारों की डिक्की से लेकर बाइक चालकों के बैग तक की गहन तलाशी ली।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी क्षेत्राधिकारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर चेकिंग अभियान की मॉनिटरिंग करें, साथ ही थाना एवं चौकी प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ नाकाबंदी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग तथा प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
देर रात तक चले इस अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की गई।
एसएसपी के निर्देश पर आगामी दिनों में भी इसी तरह सघन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
