
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में देर रात पार्टी के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 की रात होटल में पार्टी कर रहे लोगों के बीच शराब के नशे में डीजे बजाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े और मारपीट में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत लोग शांत नहीं हुए और हंगामा जारी रखा।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कुल पांच आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार, अभिमन्यु चौहान, अनुज झा, चितरजन और रजत शामिल हैं, जो हरिद्वार जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट) सहित कानि. विवेक गुसांई, कानि. कुँवर राणा, कानि. गिरेन्द्र, कानि विरेन्द्र जोशी पुलिसकर्मी शामिल रहे।
