
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा देह व्यापार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अनुपालन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान 05 महिलाएँ और 02 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में व आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया।
वहीं पेंटागन मॉल के ही दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून की संचालिका निवासी हरियाणा के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।
हिरासत में लिये गये आरोपियो के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल पर मु.अ.सं. धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
साथ ही सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
मुख्य आरोपी महिला पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली सिडकुल है, जो कई वर्षों से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी।
नाम पता आरोपी…
1- सचिन पुत्र महावीर, निवासी ऋषिकेश।
2- गणेश पुत्र दुलबुन, निवासी ऋषिकेश।
(साथ ही 05 महिलाएँ बरामद की गईं)
पुलिस टीम…
1- उप निरीक्षक राखी रावत।
2- एएसआई देवेंद्र।
3- हे.का. राकेश (AHTU)
4- का. जयराज (AHTU)
5- का. मुकेश (AHTU)
6- म.का. शशिबाला (AHTU)
7- म.का. गीता देवी (AHTU)
8- म.हे.का. उमा सिरोहा, थाना सिडकुल।
9- का. विपिन कैंथोरा।
10- का. चालक दीपक चंद।
