260.27 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कहाँ जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

भगवानपुर / हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार एंव क्षेत्राधिकारी मंगलौर हरिद्वार के निकट पर्येवेक्षण में थाना भगवानपुर क्षेत्र के अन्तर्गत सदिंग्ध स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मंगलवार को प्राथमिक अस्पताल सिरचन्दी के पास मुखबिर की सूचना पर मुकर्रम पुत्र अय्युब निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चैकिंग के दौरान पूछताछ की गयी, जिसके द्वारा अपने कब्जे में अवैध स्मैक का रखा जाना स्वीकार किया गया। NDPS ACT के प्रावधानो के अन्तर्गत उक्त व्यक्ति की तलाशी राजपत्रित अधिकारी के समक्ष ली गयी तथा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 260.27 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द थाना हाजा पर मु.अ.स. 789/2021 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पूछताछ का विवरण :–

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि उसने यह स्मैक ईनाम पुत्र इलियास निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार से खरीदी थी जिसे महंगे दाम पर भगवानपुर आदि स्थानो पर बेचने जा रहा था इस दौरान वह पकड़ा गया। अभियुक्त के बताये अनुसार ईनाम उपरोक्त के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अनुसार वैधानिक कार्यवाही शीघ्र ही अमल में लायी जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त के सप्लाई के मुख्य श्रोत तक पहुंच कर उनके विरूध्द वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

नाम पता अभियुक्त…

मुकर्रम पुत्र अय्युब, नि. सिरचन्दी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार। उम्र 36 वर्ष।

बरामद माल का विवरण…

1. 260.27 ग्राम अवैध स्मैक (किमत अंतर्राज्यीय मार्केट में लगभग 12 लाख रुपये।)
2. एक इलैक्ट्रानिक तराजू।

आपराधिक इतिहास…

1. 317/2020 धारा 8/21 NDPS ACT
2. 359/2021 धारा 8/21/27ए/29 NDPS ACT
अपराधी पूर्व में भी थाना भगवानपुर से स्मैक के केस में कई बार जेल चूका है।

पुलिस टीम का विवरण…

1. पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी मंगलौर।
2. पी.डी. भट्ट, थानाध्यक्ष, थाना भगवानपुर।
3. उ.नि. भजराम चौहान, थाना भगवानपुर।
4. कां. गौतम।
5. कां. सुधीर।
6. कां. संजय पुरी।
7. कां. भूपेन्द्र।
8. कां. संजय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!