अधिवर्षता आयु पूर्ण कर हरिद्वार पुलिस से सेवानिवृत्त हुए 02 सदस्य, विदाई कार्यक्रम में एसएसपी डोबाल सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल…

हरिद्वार। शनिवार को जनपद हरिद्वार में नियुक्त उत्तराखण्ड पुलिस के 02 सदस्यों के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसपी क्राईम जितेन्द्र मेहरा, एसपी/क्षेत्राधिकारी लाइन निशा यादव, एसपी/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सेवानिवृत्त हुए दोनों सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह आदि भेंट किए गए।
जलपान के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे दोनों सदस्यों सहित तमाम अधिकारियों ने गुजरे कल के यादगार लम्हों को पुनः याद कर उनकी स्मृति ताजा की। परिजनों की मौजूदगी में ये पल सभी के लिए विशेष क्षण लेकर आए।
सेवानिवृत्त हुए सदस्यों का विवरण…
1- F.S.S.O. अब्दुल जब्बार खां- वर्ष 1987 में बतौर फायरमैन पुलिस विभाग का हिस्सा बने जब्बार खां वर्ष 2013 में लीडिंग फायर मैन व वर्ष 2025 में एफएसएसओ के पद पर पदोन्नत हुए व लगभग 38 वर्षों की विभागिय सेवा उपरांत आज सेवानिवृत्त हुए।
2- L.M.F. राजेश कुमार- मूल रूप से जनपद पौड़ी के निवासी श्री राजेश वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में बतौर फायरमैन भर्ती होकर वर्ष 2017 में लीडिंग फायर मैन के पद पर पदोन्नत हुए व करीब 36 वर्ष की विभागिय सेवा के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए।

