Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा: पंजीकरण सीमा हटाने की मांग को लेकर ट्रैवल व्यवसायियों ने परिवहन मंत्री से की मुलाकात…

चारधाम यात्रा: पंजीकरण सीमा हटाने की मांग को लेकर ट्रैवल व्यवसायियों ने परिवहन मंत्री से की मुलाकात…

हरिद्वार। लग्जरी कोचस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर चारधाम यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। समस्याओं से अवगत कराते हुए ट्रेवल्स व्यवसाई राकेश गोयल ने कोविड काल में चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण की सीमा लागू की गयी थी। कोविड समाप्त होने के बाद पंजीकरण सीमा लागू है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। इसलिए चारधाम यात्रा पर लागू इस व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए। ट्रेवल्स व्यवसायी हरमोहन सिंह बबली ने मांग की कि अधिकृत ट्रैवल कंपनियों को भी पंजीकरण अधिकार प्रदान किए जाएं। पंजीकरण केंद्र सीमित समय के लिए खुलते हैं। जिससे कई बार यात्री समय पर पंजीकरण नहीं करा पाते हैं और उन्हीं असुविधा का सामना करना पड़ता है। ट्रैवल कंपनियों को पंजीकरण अधिकार देने के साथ सभी पंजीकरण कंेद्रो को 24 घंटे खुला रखा जाए। राकेश गोयल ने बताया कि परिवहन मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!