Home / मुख्य ख़बर / श्यामपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में 3 की मौत…

श्यामपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में 3 की मौत…

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी स्थित श्यामपुर फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक, प्रभारी थाना श्यामपुर (प्रशिक्षु सीओ), यातायात निरीक्षक, चंडी चौकी प्रभारी, यातायात पुलिस और थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस और पिकअप वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए मेला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही समय में फ्लाईओवर पर यातायात सामान्य कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!