Home / मुख्य ख़बर / दु:खद। शादी से लौटते परिवार की कार खड्डे में गिरी, युवक की मौत, अन्य घायल…

दु:खद। शादी से लौटते परिवार की कार खड्डे में गिरी, युवक की मौत, अन्य घायल…

हरिद्वार / रुड़की। रुड़की से लक्सर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब उनकी स्कॉर्पियो कार देर रात सड़क किनारे गहरे खड्डे में गिरकर पलट गई। हादसा लंढौरा स्थित पेट्रोल डिपो के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने शैलभ वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!