व्यापारियों ने की काॅरिडोर को लेकर स्थिति साफ करने की मांग…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल शहर इकाई की हर की पैड़ी के निकट होटल में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से प्रस्तावित हर की पैड़ी काॅरिडोर को लेकर स्थिति साफ करने की मांग की है। बैठक को सम्भोधित करते हुए शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि काॅरिडोर को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है। प्रशासन को व्यापारियों के साथ बैठक कर काॅरिडोर को लेकर स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर अतिक्रमण को लेकर दोहरी नीति अपनाने का आरोप भी लगाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि प्रशासन को काॅरिडोर पर स्थिति साफ करने के साथ अतिक्रमण के मामले में समान रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने 14 जनवरी 2021 में हुए कुम्भ में गंगा स्नान करने गए व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकद्मे वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इस संबंध में जल्द ही व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, शानू गिरी, सौरभ अरोड़ा, रिक्की अरोड़ा, रामकिशोर अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!