व्यापारियों ने की सीवर लाइन निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं तेजी लाने की मांग…

हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मनसा देवी रोपवे के सामने एकत्र होकर सीवर लाइन निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं तेजी लाने की मांग की है। जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि कार्यदायी संस्था निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। काफी समय से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। धीमी गति से काम किया जा रहा है। निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक नहीं हो रहा है। चेंबर फाउंडेशन नहीं बनाए जा रहे हैं। जिन नालों से बरसाती पानी बहता है। उन नालों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। संजय त्रिवाल ने कहा कि निर्माण कार्य देरी से होने के कारण नालियों का पानी बाजार की सड़कों पर बह रहा है। यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों का संज्ञान लेना चाहिए। संरक्षक जेपी बड़ौनी व तेज प्रकाश साहू ने कहा कि लगातार लोगों की आवाजाही इस मार्ग से होती है। सीवर लाइन बिछाने का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। जगह-जगह सड़क खुदी हुई है। जिससे व्यापारियों और यात्रीयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। लेकिन निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों का संज्ञान लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सही तरीके से निर्माण कार्य किया जाना चाहिए। इस दौरान मानव शर्मा, नरेंद्र शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र काकू, नितिन जाटव, आशीष जाटव, रिंकू सिंह, कुलदीप कश्यप, मोहित कुमार, विशु त्रिवाल, प्रिंस रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!