गुरुवार को 11 हजार दीपो से जगमगाएगी हर की पौड़ी, ये होंगे मुख्य अतिथि, ये है आयोजन, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। कार्तिक के पवित्र माह में आयोजित होने वाला देव दीपावली का पर्व इस वर्ष भी श्री गंगा सभा (रजि.)के तत्वावधान में गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

श्री गंगा सभा (रजि.)हरिद्वार के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि ब्रह्मकुंड हरकी पौड़ी पर हजारों दिये प्रज्ज्वलित कर भगवान विष्णु और समस्त देवताओं का पूजन और स्वागत किया जाएगा।
प्रतिवर्ष तीर्थ पुरोहित हरकी पौड़ी पर हजारों दिए प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली का उत्सव मनाते हैं।इस वर्ष ग्यारह हजार दिए प्रज्ज्वलित किये जाएंगे।
मन्सा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष,पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी भी तीर्थ पुरोहितों के साथ इस आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!