Home / मुख्य ख़बर / सप्तर्षि घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से फंसे 15 लोगों का सफल रेस्क्यू…

सप्तर्षि घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से फंसे 15 लोगों का सफल रेस्क्यू…

हरिद्वार। हरिद्वार के सप्तर्षि घाट पर रविवार सुबह गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से 15 लोग बीच धारा में फंस गए। समय रहते सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस, पीएसी और फ्लड कम्पनी की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि सुबह करीब 10:40 बजे कॉलर प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि सप्तर्षि घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण 15 लोग फंस गए हैं और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद जल पुलिस, पीएसी और फ्लड कम्पनी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीमों ने त्वरित बचाव अभियान चलाते हुए सभी 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रशासन की तत्परता और रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!