Home / मुख्य ख़बर / गंगा सप्तमी पर महाराज अग्रसेन घाट पर विशेष पूजा, गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प

गंगा सप्तमी पर महाराज अग्रसेन घाट पर विशेष पूजा, गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प

हरिद्वार। गंगा सप्तमी के अवसर पर महाराज अग्रसेन घाट समिति के पदाधिकारियों द्वारा मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और मां गंगा को नमन किया। महाराज अग्रसेन घाट समिति के अध्यक्ष रामबाबू बंसल एवं महामंत्री डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि मोक्षदायिनी मां गंगा भारत की धरोहर है जीवन रेखा है। विश्व की आध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार की पहचान मां गंगा से ही है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के जल मे स्नान और आचमन से अंतःकरण शुद्ध हो जाता है। डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा सप्तमी के अवसर पर सभी को मां गंगा की निर्मलता, अविरलता का संकल्प लेना चाहिए। किसी भी प्रकार की गंदगी गंगा में ना डालें और दूसरों को भी गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। गंगा घाटों को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। डॉ.विशाल गर्ग ने तीर्थ श्रद्धालुओं से भी आह्वान किया कि पुराने कपड़े व अन्य अपशिष्ट पदार्थ गंगा में ना फेकें। घाटो का शुद्ध वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मां गंगा सभी की पालनहार है। मां गंगा के दर्शन मात्र से ही कल्याण हो जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू बंसल, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नरेश रानी गर्ग, छवि अग्रवाल, पंडित दिनेश, विशाल गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!