Home / मुख्य ख़बर / मांसाहार की होम डिलीवरी पर रोक लगाने की मांग, श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने डीएम को दिया ज्ञापन…

मांसाहार की होम डिलीवरी पर रोक लगाने की मांग, श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने डीएम को दिया ज्ञापन…

हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर म्युनिसिपल बॉयलॉज का पालन सुनिश्चित करने और धर्मनगरी में मांसाहार की होम डिलीवर पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि म्युनिसिपल बॉयलॉज के अनुसार धर्मनगरी हरिद्वार में मांसाहार और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन खाद्य पदार्थो की होम डिलीवरी करने वाली जौमेटो, स्विग्गी, रैपिडो आदि कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर धर्मनगरी में मांसाहार की होम डिलीवरी कर रही हैं। धर्मनगरी की मान मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन को इस पर पूर्ण रूप से रोक लगानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जाना है। कुंभ मेले के दौरान गंगा स्नान और संत महापुरूषों के दर्शन के लिए देश दुनिया से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगें। ऐसे में धर्मनगरी की मान मर्यादाओं पर विशेष ध्यान देते म्युनिसिपल बॉयलॉज का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। धार्मिक स्थलों, गंगा घाटों की पवित्रता एवं परंपराओं पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में स्वामी दिनेश दास, स्वामी कार्तिक गिरी, ऋषि शर्मा भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!