संत समाज ने दी दिवंगत आशा वालिया को श्रद्धांजलि…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया की धर्मपत्नी श्रीमती आशा वालिया के निधन पर संत समाज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि दिवंगत आशा वालिया अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। संत समाज के प्रति उनमें अनुपम श्रद्धा भाव था। भगवती गंगा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। कालका पीठाधीश्वर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज ने कहा कि दिवंगत आशा वालिया ने एक कुशल गृहिणी के रूप में पारिवारिक दायित्व के साथ समाज व धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्वहन किया। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि दिवंगत आशा वालिया एक आदर्श महिला और कुशल गृहिणी थी। संत समाज की आवाज और विचारों को देश दुनिया में प्रसारित करने में उन्होंने अपने पति राकेश वालिया का हमेशा सहयोग किया। मां गंगा आशा वालिया की आत्मा को सद्गति प्रदान करें। परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आशा वालिया का निधन बेहद दुखद है। ईश्वर आशा वालिया की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का संबल प्रदान करे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव व अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेन्द्रदास महाराज ने कहा कि दिवंगत आशा वालिया अत्यंत धार्मिक स्वभाव की महिला थी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने परिवार को भी धार्मिक संस्कार दिए। उनका आकस्मिक निधन दुखद है। श्री नारायण उन्हें बैकुंठ धाम में स्थान दें। आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी आदियोगी, स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत प्रेम दास, महंत रंजय सिंह, बाबा हठयोगी, स्वामी संतोषानंद, श्रीमहंत गर्व गिरी, महंत कौशलपुरी, महंत बलवीर गिरी, स्वामी ललितानंद गिरी, महंत जयेंद्र मुनि, महंत जसविंदर सिंह, महंत अमनदीप सिंह, स्वामी कपिल मुनि, महंत रुपेंद्र प्रकाश, श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत गोविंददास, महंत रघुवीर दास, महंत विष्णु दास, महंत दुर्गा दास, महंत अरुण दास, साध्वी जीवन ज्योति मां, साध्वी शरण ज्योति मां आदि संतों ने भी आशा वालिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!