Haridwar/Tushar Gupta
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार सुबह हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान कर गंगा पूजन और गंगा अभिषेक किया | उन्होंने गंगा जी की आरती कर देश की सुख समृद्धि और हरिद्वार कुंभ के सफल आयोजन की कामना की | इस मौके पर श्री गंगा सभा की ओर से हरकी पैडी ब्रह्मकुंड पर उनका अभिनंदन किया गया और अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने उन्हें गंगा जली और रुद्राक्ष बैठकर उनका स्वागत किया |
