राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता रहे सनत कुमार आर्य पंचतत्व में विलीन…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं रिपब्लिक भारत तथा पीटीआई भाषा के हरिद्वार जनपद के विशेष संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय आर्य के पिताश्री सनत कुमार आर्य जी का आज प्रातः 09:30 बजे श्री रामकृष्ण मिशन चिकित्सालय में निधन हो गया वे 84 साल के थे। वे अपने पीछे 02 पुत्र एक पुत्री पुत्र वधू और भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं आज शाम कनखल श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार उनके बड़े बेटे संजय आर्य ने किया और आर्य आज पंचतत्व में विलीन हो गए अंतिम संस्कार में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।

संजय आर्य के पिता श्री सनत कुमार आर्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता थे और वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे तथा विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने कार्य किया। कनखल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा प्रारंभ कराने वालों में वे प्रमुख थे। रामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका बेहद सक्रिय रही। श्री सनत कुमार आर्य जी ने राम जन्मभूमि कार सेवा में सपरिवार भाग लिया और जन्मभूमि आंदोलन में जेल भी रहे 1975 में देश में लगी आपातकाल का भी उन्होंने जोरदार विरोध किया और आपातकाल विरोधी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उनके निधन से एक समर्पित समाजसेवी और संघ परिवार का एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है वे अत्यंत मधुर भाषी और मिलनसार थे गुरुकुल फार्मेसी से भी जुड़े रहे।

उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष श्रवण झा, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एनयूजेआई हरिद्वार के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रजनीकांत शुक्ला, जिला महासचिव अमित कुमार, गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संजय पालीवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप गोयल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, संतोषी माता आश्रम के मुख्य ट्रस्टी अशोक शांडिल्य, नगर निगम हरिद्वार मेयर श्रीमती अनीता शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, श्रमिक नेता मुरली मनोहर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष त्यागी एडवोकेट, कनखल व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवत शरण अग्रवाल नगर के समेत कई सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!