आरएसएस कार्यालय में सक्षम की बैठक का हुआ आयोजन…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की एक बैठक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आर्यनगर स्थित कार्यालय मे जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा की अध्यक्षता और प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर भाई साहब भी नागपुर से पहुंचे। जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हे बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर भाई साहब ने जिले के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सक्षम एक सेवाभावी संगठन है जो दिव्यांगजनो की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम में अपनी सभी जिला इकाइयों में आयामो व प्रकोष्ठों के गठन पर जोर देना होगा। उन्होंने सक्षम के राष्ट्रीय कार्यक्रम दिव्यांग मित्र योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक दिव्यांग मित्र बनाने को कहा। इसे पूर्व संगठन मंत्री ने जमालपुर स्थित सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया और रजिस्टर की जांच की। केंद्र संचालक अनिता वर्मा को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र में अधिक से अधिक दिव्यांगजनो का रजिस्ट्रेशन कर उनके कार्यो का समाधान को गति प्रदान करे।
सक्षम उत्तराखंड के प्रान्त सचिव श्री कपिल रतूड़ी ने कहा कि केंद्र के अनुरूप प्रान्त की सभी जिला इकाइयां बेहतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त की अनुमति के पश्चात प्रान्त सचिव ने हरिद्वार जिले के कार्यकर्ताओं की जिला इकाई में विभिन्न दायित्व सोंपे। जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

बैठक में जिला सचिव मानसी मिश्रा, संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, उमंग डीयोंडी, देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा, कुलदीप सिंह राजयान, देवेंद्र कुमार, एडवोकेट आशीष पंडित, सीमा चौहान, अमीषा पोखरिया, नितिन पोखरिया, अंशुल कुमार, जिला सचिव हल्द्वानी लता पंत, विमलेश गौर, सुनीता राणा पंवार, आरती मेहता, संगीता सचदेव, जय सिंह, रजनी सिंह, राधिका अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!