
हरिद्वार। रोटरी हरिद्वार को अपने वरिष्ठ सदस्य रो. रमेश भाई ठक्कर पर गर्व है।
बुधवार को उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के जन्मदिवस के अवसर पर, स्वामी अजरानन्द अंध विद्यालय में 75 बच्चों और 20 स्टाफ के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था रोटरी हरिद्वार के माध्यम से करवाई।
यह इस रोटरी वर्ष का तीसरा अन्नपूर्णा दिवस रहा।
अब तक आयोजित तीन अन्नपूर्णा दिवसों के माध्यम से कुल 265 प्लेट भोजन परोसा जा चुका है।
