हरिद्वार ज्वेलर्स की दुकान में डकैती अब तक की पहली और बड़ी डकैती। जानिए हरिद्वार में डकैतियों का इतिहास

हरिद्वार/ तुषार गुप्ता

हरिद्वार में हुई डकैतियों का इतिहास 

———————————–

 

हरिद्वार में कल अब तक की सबसे बड़ी डकैती ज्वेलर्स मोरा तारा की दुकान पर हुई है।हरिद्वार में ये सर्राफ की दुकान पर पहली और सबसे बड़ी डकैती हुई है जिसमें डकैत लाखों के जेवरात ले गए हैं।

 

1. इससे पहले हरिद्वार में 2004 में रेलवे स्टेशन के पास इलाहाबाद बैंक में भी डकैती हुई थी।

2.  2009 में शंकर आश्रम के पास ही प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में स्थित सिंडिकेट बैंक में भी शाम के समय बदमाशों ने डकैती डाली थी।

3.  2018 में थाना कलियर क्षेत्र के एक गांव में भी डकैती की वारदात हुई थी।

4.  2018 में ही थाना कनखल क्षेत्र के जमालपुर की एक कॉलोनी में भी डकैती की घटना हुई थी।

5.  2021 में बहादराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में परिवार 1 को बंधक बनाकर डकैती डाली गई थी।

दिनदहाड़े और शहर के बीच में कल हुई ज्वेलर्स की दुकान पर यह डकैती अब तक की सबसे बड़ी डकैती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!