
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गयी हैं। प्रेस क्लब हरिद्वार के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी डॉ.मनोज कुमार सोही और लव कुमार शर्मा से विचार विमर्श कर चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है। प्रदीप गर्ग ने बताया कि आगामी 25 मार्च को नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। 26 मार्च को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 मार्च को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यक हुआ तो 29 मार्च को मतदान कराया जाएगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रेस क्लब हरिद्वार 120 सदस्य भाग लेंगे। सभी सदस्यों को चुनाव कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ.मनोज कुमार सोही और लव कुमार शर्मा ने सभी सदस्यों से चुनाव में भाग लेने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील भी की।
