Home / मुख्य ख़बर / जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने किया प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत…

जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने किया प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत…

हरिद्वार। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने लगातार दूसरी बार प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष निर्वाचित हुए धर्मेंद्र चौधरी व नवनिर्वाचित महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल का मिठाई खिलाकर एवं बुके देकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। राहुल चौधरी ने कहा कि धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रेस क्लब जनहितैषी पत्रकारिता को बढ़ावा दे रहा है। उनके लगातार दूसरी बार प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्वाचित होने से पत्रकार हितों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। राहुल चौधरी ने कहा कि प्रेस क्लब के महामंत्री चुने गए सूर्यकांत बेलवाल भी हरिद्वार में पत्रकारिता को बढ़ावा देने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!