23वीं स्कवे मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रदर्शन…

हरिद्वार। कोर विश्वविद्यालय के वर्धमान ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय 23वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाडियों ने अपना जोरदार प्रदर्शन किया। स्कवे मार्शल आर्ट फैडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाह ने बताया कि स्कवे मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन 27 राज्यों और 02 केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाडियोें ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए। आज गुरुवार को लगभग 150 मैच खेले गए जिनमें सबसे आगे गोवा की टीम चल रही है।

23वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14 सब जूनियर ब्वाय में रूड़की उत्तराखंड के रूद्र ने सिल्वर मेडल और सेल्विया ने ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया। अंडर 14 सबजूनियर ब्वाय में 53 किलो वजन में गोवा टीम के नितिन पुजारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया और असम के देबानिल बोराह ने सिल्वर मेडल तथा ब्राॅन्ज मेडल त्रिपुरा के प्रतिम देवर्मा और अंडमान निकोबार के मखिल कुमार ने प्राप्त किया।

वहीं अंडर 18 जूनियर ब्वाय में 52 किलो वजन में गोवा के अवदेश मीना ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के क्रिश चावरिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया और जम्मू कश्मीर के अजहर मुनीर तथा महाराष्ट्र के मनीष झा ने ब्राॅन्ज मेडल प्राप्त किया। अंडर 18 जूनियर गल्र्स में 54 किलो वजन में गोवा की ग्राजीया लुईजा फुरटाडो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मध्यप्रदेश की माही पाटीदार ने सिल्वर मेडल और महाराष्ट्र की हीना पटेल तथा त्रिपुरा की शैफाली अख्तर ने ब्राॅन्ज मेडल प्राप्त किया। साथ ही अंडर 11 गल्र्स में गोवा की पूर्वी वेलिप, अंडर 14 गल्र्स में गोवा की ही श्वेता कुमारी चैम्पियन आफ चैम्पियन रही। वहीं अंडर 11 ब्वाय में गोवा के आर्यन रूसलन और अंडर 14 ब्वाय में महाराष्ट्र के सोहम भांगे चैम्पियन ऑफ चैम्पियन रहे।

स्कवे उत्तराखंड के सचिव दुष्यंत सैनी ने बताया कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन स्कवे मार्शल आर्ट फैडरेशन इंडिया द्वारा किया जा रहा है कल इसका समापन समारोह दोपहर 03:00 बजे किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में स्कवे मार्शल आर्ट आयोजन समिति के सदस्य डाॅ. रजत सहगल, नितिन राणा, अंशुमन सिंह, शशांक सैनी और अमित सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!