पंचपुरी शाखा हरिद्वार से शुरू करेंगी एनीमिया मुक्त भारत अभियान -कुशल पाल सिंह चौहान।

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भारत विकास परिषद की सबसे पुरानी शाखा पंचपुरी शाखा की जगजीतपुर कनखल स्थित होटल में कार्यकारणी की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में नवीन कार्यकारणी के पदाधिकारियों के अधिष्ठापन कार्यक्रम पर चर्चा की गई और यह तय किया गया कि आगामी 20 जून को इसे सम्पन्न कर लिया जाए। जिसमें भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता और प्रांतीय महासचिव मनीषा सिंहल को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। वही अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि हमारी शाखा के लिए यह गर्व की बात है कि पंचपुरी शाखा के दो वरिष्ठ सदस्य ललित पाण्डे को प्रांत में संगठन सचिव की और अमित कुमार गुप्ता को प्रांतीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हमें दोनों प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी शाखा में इस बार सर्वाधिक सदस्य बनाने हैं जिससे कि हमारी शाखा को प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। सचिव संजीव लांबा ने कहा कि इस बार भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन पूरे देश में एक साथ सम्पन्न होगा। इस संबंध में हमारी शाखा की ओर से विभिन्न स्कूलों में संपर्क किया जा चुका है और बच्चों को जानकारी भी दी गई है। वही प्रांतीय  प्रांतीय संगठन सचिव ललित पांडे ने कहा कि इस बार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग दिवस पर पर सेंट जेपी कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर में शाखा की ओर से एक विशाल योग शिविर लगाया जायेगा। प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि पंचपुरी शाखा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य स्तरीय अभियान शुरू करेंगी जिसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों से की जायेगी। इसके अलावा जुलाई माह में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर भी श्यामपुर कांगड़ी में लगाया जायेगा। जिसमें एम्स के  विशेषज्ञों डॉक्टरों की टीम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। बैठक में वित्त सचिव लाल सिंह ने सभी सदस्यों से इस वर्ष का सदस्यता शुल्क जमा करवाने की अपील की। वहीं बैठक में नए सदस्य ललित जोशी का स्वागत किया गया। कार्यकारणी की इस बैठक में उपाध्यक्ष निखिल वर्मा, द्विजेंद्र पंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!