Home / मुख्य ख़बर / पंचायत चुनावों की सरगर्मियां तेज, जमालपुर सीट से कुलदीप चौधरी का नाम आया सामने, जानिए…

पंचायत चुनावों की सरगर्मियां तेज, जमालपुर सीट से कुलदीप चौधरी का नाम आया सामने, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता से संपर्क करना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य बनने की दौड़ में अलग-अलग चेहरे सामने आ रहे हैं, इसी क्रम में जिला पंचायत जमालपुर सीट पर भी रोज अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं, विभिन्न दावेदारों के बीच में एक और नाम श्यामपुर काँगड़ी गाजीवाली से सामने आया है, कुलदीप चौधरी फिलहाल भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं, ईमानदार, कर्मठ व जुझारू छवि के कुलदीप चौधरी का नाम सामने आने के बाद जमालपुर सीट के अलग-अलग क्षेत्रों से कई लोगों ने उनका समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!