Home / मुख्य ख़बर / हरेला पर्व पर नील पर्वत में वृहद पौधरोपण, डीएम मयूर दीक्षित व महंत सतीश गिरी ने लगाए फलदार पौधे…

हरेला पर्व पर नील पर्वत में वृहद पौधरोपण, डीएम मयूर दीक्षित व महंत सतीश गिरी ने लगाए फलदार पौधे…

हरिद्वार। राज्य भर मे हरेला पर्व की शुरुआत हो चुकी है. इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध अंजनी देवी मंदिर प्रांगण में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंजनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व महंत सतीश गिरी महाराज व जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने नील पर्वत पर कई फलदार वृक्ष रोपित किए, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भुवनचंद्र खंडूरी की याद मे जामुन का वृष रोपित किया गया। गौरतलब है कि हर वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर नील पर्वत मे अंजनी मंदिर ट्रस्ट द्वारा बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाता है। यह कार्यक्रम पुरे माह चलता है, वर्षो से हो रहे पौधरोपण के चलते आज यहां घना जंगल स्थापित हो चुका है, साथ ही कई स्थानों पर भुसखलन भी रुका है। कार्यक्रम मे अनुनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष
महंत सतीश गिरी महाराज, भारत माता के महामंडलेश्वर महंत ललिता नन्द गिरी, महंत हरीश गिरी, महंत गिरीश गिरी, नरेंद्र कोठरी, महंत सुमित पुरी मैनेजर सुरेश तिवारी, बनेश ध्यानी एवं मन्दिर मे कार्यरत समस्त पुजारी-भक्तो ने मिलकर फलदार आम, जामुन, पीपल, नीम, अमलताश, हरड़, बहेड़ा, आंवाला, जामुन जैसे पौधो का रोपण किया।
इस अवसर पर महंत सतीश गिरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने में सभी के सहयोग होना चाहिए। वें पिछले कई वर्षो से वृहद स्तर पर पौधरोपण कर रहे है। आज जिलाधिकारी हरिद्वार ने भी यहां पौध रोपित की, उन्होंने इस कार्य की जमकर सराहना की। उत्तराखंड के युग पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की याद मे जामुन की पौधा रोपित की गयी है, उम्मीद है की सभी लोग एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम मे बढ़-चढ़कर शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!