Home / मुख्य ख़बर / नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर पावन धाम आश्रम क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान…

नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर पावन धाम आश्रम क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान…

हरिद्वार। शुक्रवार को नन्दन कुमार (आईएएस) नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के निर्देश के क्रम में अतिक्रमण हटाओ अभियान के अन्तर्गत पावन धाम आश्रम के सामने स्थित सर्वानन्द घाट क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भूपतवाला के पास नेशनल हाईवे के समीप स्थित अस्थाई अतिक्रमण को नगर निगम हरिद्वार, पुलिस विभाग एवं उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हटाया गया। अतिक्रमण टीम में नगर निगम हरिद्वार की ओर से श्याम सुन्दर प्रसाद (टीम प्रभारी) नाथीराम, गौरव सागर, सुभाष, नवीन अरोड़ा, मुकेश आचार्य, सोनू, मोहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से सतेन्द्र भण्डारी (चौकी इंचार्ज), चरण सिंह (चौकी इंचार्ज), संदीप वर्मा (एसआई), दीपक ध्यानी, नन्द किशोर (एसएसआई) शिवानन्द घिल्डियाल, सुमित कुमार, सुश्री शोभा, सुश्री अनिता थापा आदि तथा उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग की ओर से पारस राम सागर (जिलेदार), वीरेन्द्र कुमार (सींच पर्यवेक्षक), ओमवीर सिंह (सींच पर्यवेक्षक) आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!