
हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार 01 अप्रैल को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को निर्देश दिए थे।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 01 अप्रैल से 03 अप्रैल तक किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में सीसी रोड निर्माण कार्य 20 मीटर, बीटी रोड निर्माण कार्य 710 मीटर, सीसी रोड 30.20 मीटर, सीसी रोड 29.50 मीटर, कुल 799.70 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 65 मीटर, सीसी रोड निर्माण 169 मीटर, इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 22 मीटर, सीसी रोड निर्माण 122 मीटर, इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 13 मीटर कुल 421 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। यह कार्य लोक सेवा आयोग किरण इंक्लेव, राजा गार्डन, पीर कॉलोनी, पावन धाम आदि क्षेत्रों में किया गया है।
