निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर हरकी पैड़ी पर किया दुग्धाभिषेक, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मंगलवार को हरिद्वार में निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चेतन यादव का जन्मदिवस हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक कर मनाया गया।
जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष बलराम कश्यप ने बताया कि निषाद पार्टी ने अपनी समाजसेवी नीति के चलते देश भर में अपनी अलग और खास पहचान बनाई है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के मिशन को आगे बढ़ाते हुए चेतन यादव ने प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पार्टी को एक मजबूत स्तंभ के रूप में उत्तराखंड में स्थापित किया है उनकी इसी कर्तव्य परायणता को देखते हुए आज जनपद हरिद्वार में उनके जन्मदिवस को एक खास दिन के रूप में मनाया गया है।

उनके जन्मदिवस पर मंगलवार को निषाद पार्टी की ओर से हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया तथा मां गंगा से उनकी लंबी आयु की कामना की गई।

इस दौरान डी.के. साहनी, समीक्षा पालीवाल, दिशा शर्मा, सुनील शर्मा, दिशा, रवि कश्यप, सृष्टि पालीवाल, अरविंद कश्यप, रोहित कश्यप, अरुण कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!