आजादी का अमृत-महोत्सव। एसएमजेएन महाविद्यालय द्वारा किया गया “हर घर तिरंगा” यात्रा का आयोजन…

हरिद्वार। सोमवार को एसएमजेएन महाविद्यालय में श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व काॅलेज प्रबन्ध समिति, काॅलेज प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार द्वारा शौर्य दीवार पर पुष्पाजंलि अर्पित कर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” के अन्तर्गत साक्षात्कार देने आये संविदा शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज द्वारा तिरंगे वितरित किये गये।
इस अवसर पर श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने “हर घर तिरंगा” पैदल यात्रा का नेतृत्व किया। श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सबके लिए गौरव की बात है कि आज देश के प्रत्येक कोने-कोने में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिससे हर उम्र के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं तथा पूरा भारत वर्ष तिरंगामय हो रहा है। श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने सभी से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” उन समस्त वीरों की याद दिलायेगा जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक राष्ट्रीय ध्वज का स्वप्न देखा था। श्रीमहन्त ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से “हर घर तिरंगा” अभियान जन अभियान बन चुका है। आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा पीढ़ी “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से यह जान सके कि इस तिरंगे के लिए अमर शहीदों ने विगत शताब्दी में कितने बड़े बलिदान दिये हैं।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आन्दोलन के महत्व से परिचित करायेगा और इसके साथ-साथ उन्होंने युवाओं से अपील भी की वे अपने फेसबुक अथवा वाट्स ऐप पर अपने घर की तिरंगामय तस्वीर को अवश्य अपलोड करें जिससे जिससे देश में यह संदेश जाये कि हमारे महाविद्यालय के युवाओं में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति कितना उत्साह है।
काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. ए.के. घिल्डियाल ने स्वतंत्रता सेनानी व वीरों को याद किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि यात्रा काॅलेज परिसर से प्रारम्भ होकर गोविन्दपुरी होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर काॅलेज के डाॅ. सरस्वती पाठक, डॉ. गीता जोशी प्राचार्या महिला विधालय, डॉ. आदित्य गौतम, प्राचार्य हरिओम सरस्वती पी.जी. कॉलेज, डॉ. दीपा अग्रवाल, प्रो.पी.के. सिहं विश्वविद्यालय परिसर, वी.के. गुप्ता प्रोफेसर विश्वविद्यालय परिसर, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. आर. भुटानी, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ. सुषमा न्याल, विनय थपलियाल, मोहन चन्द्र पाण्डेय, सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!