पहाड़ की पीड़ा। आम तो आम… अब प्रवासी हुए ग्राम प्रधान… गांव वाले परेशान…

उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

यमकेश्वर। जी हां। पलायन की समस्या से जूझ रहे पहाड़ों में जन प्रतिनिधि भी पलायन कर रहे हैं। मामला यमकेश्वर प्रखंड की अमोली ग्राम पंचायत का है… जहां के प्रधान अनुराग अमोली पिछले साल सितंबर से अपने गांव ही नही लौटे हैं। दरअसल न्याय पंचायत क्षेत्र के अनुसार की ग्राम पंचायत अमोला की ग्राम प्रधान इन दिनों लापता हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत की कोई बैठक पिछले साल सितंबर से नहीं हो पाई है… बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान अनुराग अमोली पलायन कर गए हैं… जिस कारण क्षेत्र की जनता परेशान है। कोरोना काल में कई प्रवासी तो गांव लौट रहे हैं, लेकिन ग्राम प्रधान अनुराग अमोली लापता हैं। ऐसे में गांव वालों ने तमाम जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर प्रधान के ग्राम सभा में ना लौटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!