Home / मुख्य ख़बर / मारपीट के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन…

मारपीट के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन…

रानीखेत। विगत दिनों रानीखेत बाज़ार में अधिवक्ता संघ के एडवोकेट विनोद कांडपाल के साथ कुछ लोगों द्वारा पुलिस की उपस्थिति में मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। अपने साथी अधिवक्ता पर बेवजह बुरी तरह से मारपीट एवं पुलिस द्वारा 05 दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज ना किए जाने से गुस्साए रानीखेत बार एसोसियेशन के सदस्यों ने अपने अध्यक्ष विजय प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वकीलों का कहना था कि विगत 14 अगस्त की सायं 7 बजे रानीखेत बाज़ार से अपने घर जा रहे अधिवक्ता विनोद कांडपाल के साथ कुछ कुछ लोगों बुरी तरह से मारपीट की एवं उनके कपड़े तक फाड़ डाले। उनका आरोप था कि पुलिस की मौजूदगी में ये सब मारपीट हुई बावजूद इसके बाद पाँच दिन गुज़र जाने पर भी पुलिस द्वारा अभी तक पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उल्टा पुलिस आरोपियों के प्रभाव में उनके साथी अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में लगी है। जिससे अधिवक्ता संघ में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में वकीलों का कहना था सरे बाज़ार इस तरह उनके साथी वकील पर हमला बहुत ही निंदनीय है। अगर शीघ्र ही पुलिस द्वारा पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट के आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही नहीं की गई और इनके साथी का पुलिस द्वारा उत्पीड़न बंद ना किया तो रानीखेत अधिवक्ता संघ रानीखेत आंदोलन को बाध्य होगा।इधर इस मामले को लेकर कोतवाल अशोक धनकड़ ने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों के मेडिकल करके आगे की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!