Home / मुख्य ख़बर / मंगलौर-भगवानपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बस और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर, कई घायल…

मंगलौर-भगवानपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, बस और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर, कई घायल…

हरिद्वार / रुड़की। हरिद्वार में मंगलौर-भगवानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पनियाला गांव के पास यात्रियों से भरी बस और गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में करीब 05 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिलाओं समेत कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!