देवभूमि भैरव सेना संगठन की महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष बैठी भूख हड़ताल पर, जानिए कारण…

हरिद्वार। देवभूमि भैरव सेना संगठन की महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर सोमवार से हरिद्वार जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ भगवान श्रीराम चौक पर अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल बैठ गई हैं। देवभूमि भैरव सेना संगठन हरिद्वार पिछले काफी समय से मांग करता चला आ रहा है कि धर्मगरी हरिद्वार से करोड़ों की आस्था जुड़ी है तथा यह कुंभ क्षेत्र भी है इसलिए हरिद्वार नगर निगम में जितने भी मांस की दुकाने हैं, इन सभी मांस विक्रेताओं को नगर निगम क्षेत्र से बाहर किया जाए, माननीय हाईकोर्ट के आदेश अनुसार हरिद्वार जिले के अंदर कहीं भी जानवर को काटा नहीं जा सकता। फिर यह सब अवैध धंधे किसकी शह पर चल रहे हैं, खुलेआम जानवरों की हत्याएं हो रही हैं। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरिता मिश्रा का कहना है कि धर्मनगरी की मान मर्यादा का पालन हो यह हिंदू बाहुल्य क्षेत्र है, धर्मनगरी का सम्मान किया जाए। भूख हड़ताल पर बैठी शहर अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर ने कहा कि हम किसी को मांस खाने से नहीं रोक रहे लेकिन हमारा यह कहना है कि जितने भी दुकानदार हैं इनको नगर निगम क्षेत्र से बाहर एकांत में स्थान दिया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम लोग अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अगर कोई घटना घटती है उसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

धरना स्थल पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता मिश्रा, रानी सिंह, पंडित अधीर कौशिक, शहर अध्यक्ष बक्शी चौहान, जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौहान, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष विक्की चौहान, हरिद्वार विधानसभा प्रमुख दिवाकर वर्मा, जिला महामंत्री अनिल सैनी, जिला कोषाध्यक्ष सतेंद्र यादव, शहर मंत्री संजय मेहरा, जिला उपाध्यक्ष विश्व चौहान, पारस चौहान, श्याम सुंदर शर्मा, विजेंद्र पंवार, विनय प्रजापति, अरविंद चौहान, संचित ग्रोवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लव चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनी चौहान, मुकेश चौहान, शहर मीडिया प्रभारी संचित जैन, मुकेश गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!